सोमवार, 16 जुलाई 2012





















मन नदी सा बहता रहा 

मन नदी सा कल कल बहता रहा 
चाहतों की ढलान को राह समझता रहा 

यह सोचकर कि कभी तो 
सागर रूपि मंजिल मिलेगी 
वो अपनी धुन में अपनी राह बहता रहा 
जहाँ जहाँ से गुज़रा 
सभी को शीतलता से भिगोता रहा 
मन नदी सा कल कल बहता रहा 

चाहे बरखा बरसती रही 
चाहे धूप आग बरसाता रहा 
मन सब सहन करता हुआ 
सागर को ख़्वाबों में बसाया हुआ 
अपनी धुन में अपनी राह बहता रहा 
मन नदी सा कल कल बहता रहा 

ना जाने कितनी नैय्या 
उसमे बहकर मुसाफिरों संग 
अपने अपने किनारे पाती रही 
मगर मन नदी सा सागर की चाह में 
अपनी धुन में अपनी राह बहता रहा 
मन नदी सा कल कल बहता रहा 

दिन बीते साल बीते बीत गई सदीयाँ 
ना रुका ना थका ना बोझिल हुआ 
वो तो अनवरत बहता रहा 
सागर के सपने संजोता रहा 
अपनी धुन में अपनी राह बहता रहा 
मन नदी सा कल कल बहता रहा 
= नरेश नाशाद 

4 टिप्‍पणियां:

sunil purohit ने कहा…

बहते मन के साथ बह कर गूढ़ रहस्य जानने का प्रयास सराहनीय | बस इसी तरह बहते रहना सदा | ठहराव में सन्नाटे की चीखें व्याकुल कर देती है |

sunil purohit ने कहा…

बहुत सुंदर

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

खूबसूरत .... यूं ही बहने दीजिये मन को

नरेश चन्द्र बोहरा ने कहा…

धन्यवाद सुनील भाई साहब.....आपकी प्रतिक्रियाएं मुझे हमेशा कुछ ना कुछ नया सिखाती है.....

धन्यवाद संगीता स्वरुप जी...मन इसी तरह से बहता हुआ अच्छा लगता है....